मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में 3370 में 82 स्कूलों में महज 340 बच्चों की ही फेस रिकॉगनाइजेशन सिस्टम (एफआरएस) से उपस्थिति बनी है। गुरुवार को विभागीय समीक्षा में यह सामने आया। जिले में हर स्कूल को दो से तीन टैब मिले हैं। डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान सुजीत कुमार ने बताया कि जहां नामांकन 350 से अधिक है, वहां तीन-तीन टैब दिये गये हैं। कम नामांकन वाले को दो टैब मिला है। जिन 82 स्कूलों में एफआरएस से उपस्थिति बनाई भी गई, उसमें भी सभी बच्चों का नहीं बना है। 82 स्कूल में महज 340 बच्चे यानि एक स्कूल में पांच बच्चे की उपस्थिति भी इससे नहीं बनी है। इसे लेकर सभी स्कूलों को अल्टीमेटम दिया गया है। अगले सप्ताह इसकी फिर समीक्षा की जाएगी। अगर किसी को तकनीकी दिक्कत आ रही है तो इसके लिए प्रमंडल स्तर पर सहयोग के लिए तकनीकी टीम भी बनाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.