नई दिल्ली, मई 22 -- महिंद्रा के लिए थार, दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन चुकी है। खासकर थार रॉक्स की एंट्री के बाद इसकी डिमांड में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली लाइफस्टाइल SUV भी है। अपने पहले ही साल में थार रॉक्स ने 1 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे उन खरीदारों के बीच इसकी डिमांड और पॉपुलैरिटी साफ दिखाई देती है जो थार का ज्यादा प्रैक्टिकल और प्रीमियम वर्जन चाहते हैं। इस साल इसकी डिमांड हर महीने बनी हुई है। इसके चलते कुछ वैरिएंट का वेटिंग पीरियड 1 साल यानी 336 दिन तक पहुंच गया है। थार रॉक्स बेस वैरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंसथार रॉक्स का बेस वैरिएंट MX1 है। इस ट्रिम में बहुत शानदार फीचर्स दिए हैं। इसके सभी फीचर्स की डिटेल जानने के लिए आपको थोड़ा सा इंतजार और करना होगा। वैसे, थार रॉ...