प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने फूलपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों को सुना। इस दौरान 332 शिकायतें आईं, जिसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को सुनवाई के लिए विभागों को भेजा गया। इस दौरान डीएम ने तीन महिलाओं उर्मिला, सोनी, राधिक की गोद भराई कराई जबकि दो बच्चों आरूषि व अर्चित का अन्न प्राशन कराया। संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व विभाग से सम्बंधित 210, पुलिस विभाग की 59, विकास विभाग की 15, समाज कल्याण विभाग की एक, शिक्षा विभाग की एक, चकबंदी विभाग की चार, विद्युत विभाग की आठ व अन्य विभागों से सम्बंधित 34 शिकायतें आईं। जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को शनिवार को ही प्राप्त कर ...