मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के सियारी पुल के समीप ऑटो से जब्त 332 लीटर विदेशी शराब मामले में पुलिस ने मुख्य तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपित बोचहां थाना क्षेत्र के बेनीपुर निवासी हरेंद्र राय का पुत्र उदय कुमार है। थानेदार साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि बीते 17 दिसंबर को वाहन जांच के दौरान एक ऑटो से 332 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई थी। मौके से ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मुख्य तस्कर फरार चल रहा था। बताया कि जब्त शराब की खेप दरभंगा से मंगाई गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...