331 अनुदानित महाविद्यालयों के शिक्षकों का प्रदर्शन
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश (एएमएसए यूपी) के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षकों ने करीब 25 वर्षों से चली आ रही दोहरी स्ववित्तपोषित व्यवस्था को समाप्त करने और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को अनुदान के दायरे में लाने की मांग की। प्रदर्शन की शुरुआत रामधुन और वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके बाद महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सहित अन्य महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षकों ने नारे और गीतों के माध्यम से अपनी मांगें शासन के सामने रखीं।
मांगें और अपील शिक्षकों ने स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को अनुदान पर लेने, इनमें कार्यरत शिक्षकों की सेवाओं को संरक्षित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.