बलिया, अप्रैल 8 -- सुखपुरा। स्थानीय थाने की पुलिस ने 18 विभिन्न मुकदमों से जुड़ी करीब 330 लीटर शराब को बुधवार को नष्ट करा दिया।जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की रिपोर्ट के आधार गठित टीम के सामने गड्ढ़ा खोदवाकर पुलिस ने दारु को उसी में डलवा दिया। इस मौके पर तहसीलदार सदर अतुल हर्ष, सीओ सदर राकेश कुमार सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी वीरपाल सिंह व एसओ रत्नेश कुमार दूबे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...