मैनपुरी, जुलाई 18 -- बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसान माह के तहत ब्लॉक जागीर में विशाल किसान क्रेडिट कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को कृषि ऋण और बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर उन्हें सरकारी व बैंक की योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाना था। बैंक के महाप्रबंधक सुभाषचंद्र मिश्रा ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया किसानों की समृद्धि और कृषि क्षेत्र के सतत विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे समय पर कृषि ऋण लेकर अपनी उत्पादकता और आय में वृद्धि करें। आंचलिक प्रबंधक सुनीत कुमार अग्रवाल ने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं, केसीसी, कृषि अवसंरचना कोष, स्वयं सहायता समूह, पीएमएफएमई और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बैंक ऑफ इंडिया ने लगाया केसीसी ऋ...