भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर। नवगछिया स्थित अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में चारों ओर एक-एक वॉच टावर का निर्माण होगा। इसको लेकर भवन निर्माण विभाग ने टेंडर जारी किया है। विभागीय कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि चार वॉच टावर के निर्माण पर 33 लाख 34 हजार 700 रुपये संभावित खर्च का अनुमान लगाया गया है। टेंडर 10 अप्रैल तक स्वीकार किया जाएगा। जबकि 11 अप्रैल को तकनीकी निविदा खोली जाएगी। चयनित ठेकेदार को चार माह के अंदर काम पूरा कर हैंडओवर करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.