लखीसराय, फरवरी 24 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के राशन कार्ड धारियों में 33 हजार यूनिट के नाम कटने को लेकर नोटिस भेजी गई है। जिला आपूर्ति कार्यालय से भेजी गई इस नोटिस को कार्यालय की दीवार से चिपका दी गई है। आपूर्ति कार्यालय कर्मियों के अनुसार केंद्र सरकार के मंत्रालय की समीक्षा में पाया गया कि प्रखंड में 33 हजार यूनिट राशन प्राप्त करने वाले व्यक्ति के आधार कार्ड के अनुसार पात्रता की सीमा अवैध है। अगर उन्हें लगता है कि उनकी पात्रता सही है तो वे जिला आपूर्ति कार्यालय में नाम जोड़ने के लिए फिर आवेदन पत्र दे सकते हैं। इस प्रखंड में कार्डधारियों की यूनिट दो लाख 45 हजार के करीब और राशनकार्ड धारियों की संख्या करीब डेढ़ लाख बताई गई। एक राशन कार्ड में कई यूनिट होते हैं। इधर इस तरह की कार्रवाई से कार्डधारियों में नाराजगी देखी गई।

हिंदी हिन्...