जौनपुर, दिसम्बर 18 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। बुधवार शाम छह बजे 33 हजार केवी का केबिल दो जगह जल जाने से पूरे कस्बे की आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने दो बजे रात में आपूर्ति चालू कराया। नगर स्थित बड़े पॉवर हाउस से मुंगरा बादशाहपुर तिराहे पर स्थित विद्युत उपकेंद्र केंद्र पर जिस 33 हजार वोल्टेज केबिल से बिजली की आपूर्ति की जाती थी, उसमें दो जगह केबिल ब्लास्ट कर गई। केबिल जलने के बाद उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। केबिल जलने की सूचना पर बिजली विभाग के अवर अभियंता अजीत यादव कर्मचारियों के साथ ठंड और कोहरे में जली केबिल को बदलाए। तब जाकर रात दो बजे आपूर्ति चालू हो सकी। अवर अभियंता ने बताया कि ठंड में जमीन के नीचे नमी के कारण केबिल जलने की घटनाएं अधिकतर होती हैं। जमीन के अंदर केबिल जलने के बाद फाल्ट भी खोजन...