33 हजार किसानों को नहीं मिलेगी सम्मान निधि की 20वीं किस्त
हरदोई, मई 26 -- हरदोई, संवाददाता। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे 33 हजार से अधिक किसानों के हाथ मायूसी ही आएगी, अलग -अलग कारणों से इन किसानों को सम्मान निधि की धनराशि नहीं मिल पाएगी। कृषि विभाग ने किसानों से जल्द आवश्यक दस्तावेज अपडेट कराने और ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि योजना का लाभ दोबारा शुरू हो सके। उप निदेशक कृषि सतीश कुमार पांडे ने बताया 2019 के बाद वरासत के अतिरिक्त भूमि प्राप्त करने वाले 3550 किसानों का रिकॉर्ड अधूरा पाया गया है। इसके अलावा 25035 किसानों को भूमि देने वाले व्यक्ति का विवरण उपलब्ध नहीं है। एक ही भूमि पर पुराने और नए 5948 भूस्वामी पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं, ऐसे खातों की किस्त रोक दी गई है। उपनिदेशक ने बताया प्रभावित किसान पीएम किसान पोर्टल पर "अपडेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.