धनबाद, मई 12 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त ने शहर में बिना मीटर के चल रहे 33 हजार वाटर कनेक्शन में वाटर मीटर लगाने का निर्देश दिया है। शहरी जलापूर्ति योजनाओं को लेकर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में धीमी गति से चल रही शहरी जलापूर्ति योजना पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए जूडको के प्रोजेक्ट उप महाप्रबंधक को हटाने के लिए सरकार को पत्र भेजने का निर्देश दिया। धनबाद शहरी जलापूर्ति योजना फेज-1 व फेज-2 के अंतर्गत संचालित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। कतरास क्षेत्र के वार्ड संख्या सात में लंबित कार्यों को 28 मई 2026 तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया। तेतुलमारी क्षेत्र में जलापूर्ति की अपर्याप्तता, अवैध जल संयोजनों की समस्या व रेलवे एनओसी से संबंधित लंबित मामलों पर भी चर्चा हुई। विभाग के स्तर पर इन स...