देवघर, फरवरी 18 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के 33 विद्यालयों द्वारा मंगलवार को निर्धारित समय तक छात्र उपस्थिति की जानकारी बीआरसी कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराई गई। शाम 4:15 बजे तक उपस्थिति विवरण अपलोड नहीं होने के कारण संबंधित स्कूलों में छात्र उपस्थिति सॉफ्टवेयर पर 0 प्रतिशत दर्ज हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से जवाब मांगा है।जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा प्रतिदिन ऑनलाइन माध्यम से छात्र उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद मंगलवार को यूपीएस चित्रकूट का मांझी टोला, यूपीजी पीएस गोरई, प्राथमिक विद्यालय सरसा, प्राथमिक विद्यालय छोट बहियारी, प्राथमिक विद्यालय सुवार देही, मध्य विद्यालय धावाघाट, प्राथमिक विद्यालय पुराना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.