रामपुर, मार्च 22 -- जनपद में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कई वाहनों में यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया। विशेष रूप से गलत नंबर प्लेट का उपयोग एवं वाहन कर (टैक्स) बकाया जैसी अनियमितताएं सामने आईं। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 33 वाहनों के विरुद्ध चालान किया गया। इस प्रवर्तन अभियान के तहत संबंधित वाहनों पर कुल 2,16,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...