पीलीभीत, अक्टूबर 12 -- पूरनपुर/घुंघचाई। खस्ताहाल घुंघचाई से कॉलोनी होते हुए शारदा कैनाल जाने वाले मार्ग के दिन अब बहुर जाएंगे। सडक निर्माण के लिए 33 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। प्रस्ताव के बाद लोनिवि की ओर से निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरु किया गया है। समय और दूरी बचाने के लिए घुंघचाई गांव के अलावा आसपास गांव के लोग मटेहना कॉलोनी नंबर आठ से होकर हरदोई ब्रांच नहर पुल से मिलाती है। यह सडक काफी दयनीय हालत में हो गई है। कई बार लोगों के कहने के बाद भी इसपर ध्यान नहीं दिया गया था। सडक की बदहाली और लोगों की परेशानी को गत दिनों हिंदुस्तान ने अपने संवाद कार्यक्रम में प्रकाशित किया था। अब इस सडक के दिन भी बहुरने को है। सडक निर्माण के लिए लोनिवि की ओर से टेंडर प्रक्रिया को शुरु किया है। प्रस्ताव के बाद सडक के लिए 33 लाख रुपये का बजट भ...