रुद्रपुर, जनवरी 26 -- मां-बाप का काम अपनी औलाद को अच्छे संस्कार देना होता है। वह सही रास्ते पर चले, ऐसी सीख देते हैं। लेकिन उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में उलटा हो गया। यहां मां-बाप अपने नाबालिग बेटे से नशे की तस्करी करा रहे थे। यहां गदरपुर में एक किशोर 33 लाख की स्मैक के साथ पकड़ा गया है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि यह सब काम वो अपने माता-पिता के कहने पर कर रहा था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। गदरपुर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं यूनिट की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गदरपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार किशोर से 112.3 ग्राम स्मैक बरामद की है। किशोर ने बताया कि माता- पिता उससे स्मैक की तस्करी करवाते हैं। पुलिस ने नाबालिग को संरक्षण में लेते हुए आरोपी माता-पिता के खिलाफ बीएनएस की धारा 95 में जिले का पहला केस दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.