बागेश्वर, फरवरी 12 -- बागेश्वर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने तीनों विकासखंडों से चयनित 33 महिलाओं के लिए 31 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू कर दिया है। कार्यक्रम का उद्घाटन आरसेटी निदेशक सुखविंदर ने किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सिलाई के क्षेत्र में व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है, ताकि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वे स्वयं का उद्यम स्थापित कर अपनी आय बढ़ा सकें। आरसेटी निदेशक ने संस्थान के नियमों, प्रशिक्षण की रूपरेखा और बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...