देवरिया, मई 8 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तहसील सभागार में गुरुवार को स्व-गणना अभियान को लेकर तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी अलका सिंह की अध्यक्षता में हुई । तहसीलदार ने कहा कि अभियान के तहत लोगों को अपने मकान एवं परिवार की जानकारी स्वयं भरने के लिए जागरूक किया जाएगा, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बन सकें। चार्ज अधिकारी ने बताया कि स्व-गणना अभियान सात मई से 21 मई तक चलाया जाएगा। इस दौरान परिवार स्वयं अपनी जानकारी भरेंगे। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर शेष परिवारों का डेटा एकत्र कर मकान जनगणना का कार्य पूरा करेंगे। बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। मौके पर ही कर्मचारियों द्वारा अपने मकानों की स्व-गणना भी पूर्ण की गई। बैठक कद दौरान तहसील...