साहिबगंज, जनवरी 29 -- बोरियो, प्रतिनिधि। आरबीएसके के तहत प्रखंड के यूपीएस चपगांवा के 33 बच्चों का स्वास्थ्य जांच डॉ. बिनोद कुमार एवं डॉ. पंकज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में हुआ। चपगांवा आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहने के कारण बच्चों का स्वास्थ्य जांच नहीं हो सकाI डॉ. पंकज ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र पंडरिया में बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य जांच के तहत बच्चों का वजन, नाक, कान, कुपोषण, एनिमिया आदि की जांच कर निःशुल्क दवाईयां दी गयी। मौके पर एएनएम रेजिना हेम्ब्रम, प्रभावती हेम्ब्रम, कंचन माला मरांडी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...