33 डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड के स्कूलों में पिछले साल जुलाई में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति वेब पोर्टल/मोबाइल ऐप के माध्यम से अनिवार्य किए जाने के 14 महीने बावजूद लापरवाही पर सख्ती शुरू हो गई है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने प्रदेशभर के उन 33 डीआईओएस के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन से की है जिन जिलों के दस प्रतिशत से भी कम स्कूल वर्तमान शैक्षिक सत्र में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे है। साथ ही सचिव ने संबंधित जिलों के डीआईओएस को छह दिनों के अंदर सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित विद्यालयों में शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।इन यह भी पढ़ें- छह दिन में ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर तय होगी जिम्मेदारी 33 जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.