लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- शुक्रवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। दोपहर करीब दो बजे 33 केवी मेन सप्लाई अचानक ब्रेकडाउन हो गई, जिससे शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट को दुरुस्त करने में बिजली विभाग को छह घंटे से ज्यादा का समय लग गया। शाम ढलते-ढलते गढ़ी पावर हाउस का मिश्राना, कपूरथला समेत आधा शहर अंधेरे में डूब गया। बारिश के कारण पहले से ही कई इलाकों में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई थी, ऐसे में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। बिजली विभाग ने बताया कि बारिश होने से 33केवी कि मैं सप्लाई ब्रेकडाउन हो गई थी जिस वजह से बिजली काटनी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...