सीतापुर, जून 12 -- हरगांव, संवाददाता। विद्युत उपकेन्द्र हरगांव में शुक्रवार को राज्यमंत्री सुरेश राही ने विद्युत विभाग की महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया। विद्युत विभाग ने लखीमपुर जनपद के ओयल क्षेत्र से लाई गई 33 हजार केवी विद्युत लाइन को हरगांव उपकेंद्र से जोड़ने का कार्य पूरा कर लिया। मंत्री ने शुक्रवार शाम विधिवत फीता काटकर एवं स्विच संचालन कर इस नई लाइन की शुरुआत कराई। इस मौके पर राज्यमंत्री ने बताया यह सौभाग्य की बात है कि हरगांव पावर हाउस को दो जनपदों से आपूर्ति दी जाएगी। जनपद में यह पहली बार हुआ है कि एक विद्युत उपकेंद्र को दो जनपदों की विद्युत आपूर्ति से जोड़ा गया है। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार गांवों और कस्बों तक बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नई लाइन के संचालन से हरगांव एवं आसपास के क्षेत्रों के हजा...