औरैया, अप्रैल 1 -- बेला, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कैथावा स्थित 33 केवी विद्युत केंद्र में मंगलवार देर रात तार टूटने से आग लग गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे मैन टीपीएम का तार टूट गया, जिससे चिंगारी उठी और विद्युत केंद्र परिसर के अंदर आग लग गई। आग की लपटें बाहर खड़ी सूखी घास तक फैल गईं। सूचना मिलते ही एसएसओ राहुल यादव ने तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। एहतियात के तौर पर विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद करा दी गई है। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह तार की मरम्मत कर लाइन को सुचारू रूप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.