बलरामपुर, जनवरी 28 -- गैड़ास बुजुर्ग, संवाददाता। खराब रख-रखाव के चलते उतरौला तहसील क्षेत्र में 33 केवी लाइन के बार-बार ब्रेकडाउन से बिजली आपूर्ति चरमराई हुई है। हालात यह हैं कि हर दूसरे-तीसरे दिन लाइन फाल्ट होने से सुबह से दोपहर तक आपूर्ति ठप हो जाती है। प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8:00 बजे तक निर्धारित कटौती के बाद भी अक्सर 8 बजे बिजली बहाल नहीं हो पाती। विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर लाइन ब्रेकडाउन की सूचना दे दी जाती है और आपूर्ति कई बार दोपहर 12 बजे के बाद ही सुचारु हो पाती है। लोगों ने बताया कि इसी माह नौ, 16, 17, 18, 20, 23 और 28 जनवरी को ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति बंद रही। जबकि 28 जनवरी को एक ही दिन में दो बार फाल्ट हुआ। उपभोक्ताओं का कहना है कि रोस्टिंग खत्म होते ही ब्रेकडाउन होना संदेह पैदा करता है। लोगों का आरोप है कि सुबह के व्यस्त समय मे...