औरैया, अप्रैल 5 -- अछल्दा, संवाददाता। तेजपुर अड्डा स्थित विद्युत पावर हाउस में 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से कस्बा सहित आसपास के सैकड़ों गांवों की बिजली करीब तीन घंटे तक ठप रही। अचानक सप्लाई बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेजपुर अड्डा स्थित पावर हाउस में 33 केवी लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इसके चलते अछल्दा उपकेंद्र से जुड़े रुरुगंज, गुनौली, मुहम्मदाबाद, ग्वारी समेत अन्य फीडरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई।बिजली गुल होने से ढुहल्ला, किशोरी का पुरवा, बैसोली, छछुंद, नगरिया, तेहराजपुर, प्रेमनगर, मुखे की मड़ैया सहित कई गांवों के लोग अंधेरे में डूब गए। गर्मी और उमस के बीच अचानक बिजली जाने से घरेलू कार्य प्रभावित हो गए और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना...