रामपुर, अप्रैल 9 -- नगर एवं क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और छोटी-छोटी खराबियों पर आपूर्ति बाधित होने की समस्या को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि स्वार क्षेत्र में जरा सी हवा चलने पर ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है, जिससे आम लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा किसी भी मोहल्ले में ट्रांसफार्मर फुंकने पर उसे बदलने में काफी समय लग जाता है, जिससे क्षेत्र लंबे समय तक अंधेरे में डूबा रहता है।व्यापार मंडल के नगर व तहसील अध्यक्ष अनवर अली ने मांग रखी कि कस्बे के लिए ट्रॉली वाले ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसी भी मोहल्ले में ट्रांसफार्मर खराब होने पर तत्काल अस्थायी ट्रांसफार्मर ल...