मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी। शहर के स्टेडियम रोड में पुराने कोल्ड स्टोरेज के समीप नये पावर सब स्टेशन का निर्माण शुरू हो गया है। 33 केवी लाइन का पोल गाड़ने का काम चल रहा है। इसको लेकर सुबह में सोमवार को घंटों बिजली बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। टाउन जेई अनिल कुसुम ने बताया कि जबतक 33 केवी लाइन का पोल गाड़ने का काम पूरा नहीं होगा। सुबह के समीप काम के दौरान शहर के कुछ मोहल्लों की बिजली बाधित रह सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...