फतेहपुर, जनवरी 6 -- खागा। नगर में मंगलवार को 33 केवी मेन लाइन में आए गंभीर तकनीकी फाल्ट के चलते 132 केवी उपकेंद्र से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। सुबह करीब पांच बजे से नगर अंधेरे में डूब गया, जिससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, वहीं घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित हुआ । घने कोहरे और सर्दी में फाल्ट का पता लगाने में बिजली विभाग के कर्मचारियों को काफ़ी परेशानी उठानी पड़ी। अवर अभियंता डीडी सोलंकी ने मोर्चा सँभाला और ख़ुद फाल्ट खोजने में लगे रहे। इस बीच बिजली न होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग लगातार बिजली बहाली का इंतज...