रामपुर, अप्रैल 12 -- टांडा से स्वार को आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन में शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक ब्रेकडाउन होने से नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पूरे क्षेत्र में करीब पांच घंटे तक उपभोगताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि बड़ी लाइन में आए इस फाल्ट के कारण सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। ब्रेकडाउन होने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेट्रोलिंग कर फाल्ट की तलाश शुरू की। लगभग 1 घंटे की तलाश के बाद फाल्ट हाथ आया।एसडीओ हरि दीपक यादव ने बताया कि टांडा से आ रही 33 केवी लाइन के एक खंभे में ट्रक की टक्कर लगने से इंसुलेटर से लाइन अलग हो गई थी, जिसके चलते आपूर्ति बाधित हुई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खराबी को ठीक कर देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।बिजली कटौती के दौरान लोगों को पेयजल समेत अन्य दैनिक कार्यों में भ...