छपरा, मार्च 5 -- नगरा। नगरा व जलालपुर क्षेत्र में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 33 केवी नगरा फीडर में रिकंडक्टरिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके तहत पुराने डॉग कंडक्टर को बदलकर वूल्फ कंडक्टर लगाया जाएगा। विद्युत कम्पनी के अनुसार यह कार्य 6 मार्च से 31 मार्च तक किया जाएगा। इस दौरान अमनौर रसूलपुर से संचालित 33 केवी नगरा फीडर को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रखा जाएगा जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। सहायक विद्युत अभियंता अमरजीत कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत एकमा ग्रिड से बिजली आपूर्ति की जाएगी तथा जरूरत पड़ने पर फीडर को रोटेशन पर भी चलाया जा सकता है वहीं नगरा विद्युत जेई मो. ओबैदुल्लाह अंसारी ने उपभोक्ताओं से कार्य अवधि में सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.