बदायूं, मई 14 -- उसावां बिजली घर से नगर को आने वाली 33 केवीए लाइन का तार बुधवार तड़के 3:30 बजे अचानक टूट गया। इस हादसे के कारण कस्बे सहित क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच 16 घंटे से अधिक समय तक बिजली न मिलने से ग्रामीणों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली बंद होने से घरों में पानी की किल्लत पैदा हो गई और मोबाइल डिस्चार्ज होने से सैकड़ों लोगों का संपर्क भी कट गया। सूचना मिलते ही बिजली कर्मी सुबह से ही मरम्मत कार्य में जुट गए थे, लेकिन शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से 253 बिजली पोल टूटे, गांवों में छाया अंधेरा अधिकारियों के अनुसार, मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और देर शाम तक बिजली सप्लाई सुचारू होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- मनसाही में 20 घंटे से बिजली...