कन्नौज, मई 29 -- गुरसहायगंज। बीती रात आंधी व बारिश के कारण बिजली सप्लाई अव्यवस्थित हो गई। 33 केवीए की मेन लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण नगर का बिजली उपकेंद्र ठप्प हो गया। जिससे नगर समेत तकरीबन एक सैकड़ा गांव की बिजली सप्लाई बंद हो गई। गर्मी के मौसम में बिजली न मिलने से लोग परेशान हो गए। यहां तक कि सुबह नगर की पेयजल सप्लाई भी लड़खड़ा गई। लोगों को बिजली के साथ ही पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। बताया गया है कि 33 केवीए मेन लाइन में फाल्ट के कारण बिजली सप्लाई बंद हुई है। दूसरे दिन शुक्रवार को बिजली कर्मियों ने मेन लाइन के फाल्ट को तलाश किया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था, 15 से अधिक गांवों में छाया अंधेरा फाल्ट ठीक करने के बाद दोपहर बाद बिजली सप्लाई शुरू हो सकी, तब कहीं लोगों को राहत मिली। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से न...