समस्तीपुर, दिसम्बर 17 -- समस्तीपुर | शहर के मोहनपुर रोड में आदर्श नगर मोड़ के पास बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब तेज धमाके के साथ 33केवीए के तार में अचानक आग लग गयी। आग लगने बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कता लग गयी। इस दौरान 33केवीए तार से निकली चिंगारी से एक पेड़ में भी आग लग गई। आनन-फानन में बिजली विभाग ने लाइन काटी तब आवाज शांत हुआ। इस घटना से ई- पावर हाउस से जुड़े 33 केवीए ब्रेक डाउन में चला गया। जिस वजह से आधे शहर की बिजली गुल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.