नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- लैपटॉप खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो HP ने भारतीय बाजार में दो नए लैपटॉप पेश किए हैं। कंपनी ने HP OmniBook 5 और HP ProBook 4 G2iS को लॉन्च किया है। इन दोनों लैपटॉप में AI फीचर्स के साथ दमदार प्रोसेसर और OLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात यह है कि HP OmniBook 5 में कंपनी 42 घंटे तक की वीडियो प्लेबैक बैटरी लाइफ मिलने का दावा कर रही है। वहीं, ProBook 4 G2iS में 32GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने इन लैपटॉप को अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है। OmniBook 5 को स्टूडेंट्स और रोजाना लैपटॉप इस्तेमाल करने वालों के लिए पेश किया गया है, जबकि ProBook 4 G2iS छोटे बिजनेस और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Diwali Sale में सस्ते हुए Realme के ये फोन, इन ...