जहानाबाद, अप्रैल 28 -- तीस अप्रैल से 14 मई तक पेंशनधारकों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए शिविर जीवन प्रमाणीकरण नहीं होने पर 1100 रुपए का मासिक पेंशन कर दिया जाएगा बंद जहानाबाद , हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तीस अप्रैल से सामाजिक सुरक्षा के सभी पेंशनधारकों का जीवन प्रमाणीकरण के लिए शिविर का आयोजन शुरू हो रहा है। उक्त तिथि से शिविर के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण प्रत्येक पंचायत एवं नगर पंचायत व नगर परिषद में शुरू होगा। विभागीय निर्देश के आलोक में मंगलवार को जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने शिविर के आयोजन के लिए विस्तृत निर्देश एवं रोस्टर जारी कर दिया। पंचायत एवं नगर निकायों में शिविर स्थलों को जिसमें ज्यादातर पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन को शिविर स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। जिले में 30 अप्रैल से शिविरों का संचालन शुरू होकर आगामी 14 मई तक जीवन प्रमा...