मधुबनी, मार्च 19 -- हरलाखी। बौरहर पंचायत के पैक्स चुनाव मे निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने 329 मतों से जीत हासिल कर लिया। चुनाव के उपरांत करीब पांच बजे प्रखंड कार्यालय स्थित ई-किसान भवन में पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराया गया। गणना के बीच निवर्तमान अध्यक्ष को कुल 526 मत व प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को कुल 197 मत प्राप्त हुए। वहीं 32 वोट अवैध घोषित किये गए। इस तरह निवर्तमान प्रत्याशी ने 329 मतों से जीत हासिल किया। जीत की घोषणा के उपरांत विजयी प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। बुधवार को जिरौल गांव स्थित पंचायत भवन में मतदान कराया गया। सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू है। अधिकारी व पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में पूर्ण शांतिपूर्ण वातावरण में साढ़े चार बजे शाम को मतदान सम्पन्न हुआ। कराया गया। चुनाव पर्य...