मथुरा, अक्टूबर 1 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर नगला रामताल स्थित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में विधिक जागरूकता एवं सम्मान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद न्यायाधीश एवं न्यायिक अधिकारियों ने यहां निवासरत 325 वृद्ध माताओं को सम्मानपूर्वक साड़ी एवं शॉल भेंट किए गए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विकास कुमार ने आश्रय सदन में निवासरत माताओं से आत्मीयतापूर्वक संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके खान-पान, स्वास्थ्य एवं दैनिक आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पूरे आश्रय सदन का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि वरिष्ठजन ...