शामली, दिसम्बर 9 -- विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर का कार्य पूर्ण हो चुका है। बुधवार को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक क्षेत्र के सभी 325 मतदान बूथों पर बीएलओ तैनात रहेंगे। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े अधिकृत एजेंट भी संबंधित बूथों पर मौजूद रहेंगे और एसआईआर के बाद तैयार की गई मतदाता सूचियों का मिलान करेंगे। मतदाता सूची में नाम, पता, संशोधन या किसी भी प्रकार की त्रुटि से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराने की व्यवस्था रहेगी, ताकि किसी भी राजनीतिक दल को आपत्ति का अवसर न रहे। मंगलवार को एसडीएम निधि भारद्वाज ने अपने कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी दलों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही...