सुल्तानपुर, मार्च 31 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिले के स्कूली वाहनों में से 324 के फिटनेश फेल हो गए हैं। परिवहन विभाग ने 113 वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया है। इससे वाहनों मालिकों व चालकों में अफरातफरी मची है। आज से फिटनेश फेल वाहनों के संचालन रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलेगा। स्कूलों के प्रबंधकों की ओर से लगातार वाहन संचालन के नाम पर लगातार नियमों की अनदेखी की जा रही है। जिले में 1350 स्कूली वाहनों में 324 वाहनों के फिटनेश फेल हो गए हैं। इसके अलावा 113 वाहनों के मालिकों ने काफी लम्बे समय फिटनेश अभी तक नहीं कराया । इन पर अर्थदण्ड लगाने की कार्रवाई करते हुए एआरटीओ प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पंजीयन को सस्पेंड कर दिया है।कोटजिले में फिटनेश फेल वाहनों का संचालन किसी भी दशा में नहीं होने पाएगा। ऐसे वाहन अगर सड़क पर नजर आते हैं तो उन पर ...