नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- मल्टीबैगर कंपनी एपिस इंडिया ने अपने निवेशकों के लिए बड़े तोहफे का ऐलान किया है। एपिस इंडिया अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर (फ्री शेयर) बांटने जा रही है। FMCG कंपनी 24:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 24 फ्री शेयर देगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 5 दिसंबर 2025 फिक्स की है। एपिस इंडिया इससे पहले अपने शेयरधारकों को 323 बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2010 में 323:100 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 100 शेयर पर 323 फ्री शेयर बांटे। 5321% चढ़ गए हैं एपिस इंडिया के शेयरमल्टीबैगर कंपनी एपिस इंडिया (Apis India) के शेयर तीन साल से कुछ ज्यादा समय में 5321 पर्सेंट उछल गए हैं। FMCG कंपनी एपिस इंडिया के शेयर 13 अक्टूबर 2022 को 20.25 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 18 नवंबर 20...