सासाराम, जून 23 -- सासाराम, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) महिला बटालियन परिसर बेदा में मंगलवार को बक्सर एवं सहरसा जिला बल की 321 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुआ। कठोर प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रशिक्षुओं ने अनुशासन, शारीरिक दक्षता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन करते हुए पुलिस सेवा के अगले चरण में प्रवेश किया। परेड के दौरान मुख्य अतिथि शाहाबाद के डीआईजी सत्य प्रकाश ने दस्ते का निरीक्षण किया। डीआईजी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नव आरक्षियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित होकर डीएम दीपक कुमार मिश्रा, एसपी रौशन कुमार समेत कई पदाधिकारी ने नव प्रशिक्षुओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : पासिंग आऊट परेड के बाद ड्यूटी के लिए तैयार सिपाही...