बिजनौर, मार्च 7 -- स्योहारा। जनपद बिजनौर के नगीना निवासी असद अकील ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में 321वीं रैंक प्राप्त कर नगीना सहित पूरे बिजनौर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद असद अकील शनिवार को पहली बार जनपद बिजनौर पहुंचे तो स्योहारा में नजम सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर मेराज अली ने कहा कि हर पिता अपने बेटे को हमेशा अपने से आगे बढ़ता हुआ देखना चाहता है। माता-पिता को सच्ची खुशी तब मिलती है जब बच्चों के लिए की गई उनकी मेहनत रंग लाती है। असद अकील की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि प...