कानपुर, जुलाई 1 -- 3200 करोड़ के अवैध लेन-देन और चार अरब रुपये से ज्यादा के राजस्व का सरकार को चूना लगाने के मामले में पुलिस ने महफूज उर्फ पप्पू छुरी के बेटे फैज को गिरफ्तार कर लिया है। फैज करीब पांच माह से फरार चल रहा था। कमिश्नरेट पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस बुधवार को उसे जेल भेजेगी। इस मामले में महफूज समेत छह लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। यह भी पढ़ें- 3200 करोड़ के अवैध लेनदेन के आरोपी महफूज का बेटा गिरफ्तार, लूट की तफ्तीश से खुली थी पोललूट का मामला श्यामनगर चौकी के पास 16 फरवरी को दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने यशोदानगर के वासिद और अरशद से 24 लाख रुपये की लूट की थी। दोनों जाजमऊ निवासी महफूज अली उर्फ पप्पू छुरी के लिए काम करते थे। लूट की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस महफूज और उसके बैंक खातों ...