320 सीटों के लिए 4698 आवेदनों का ऑनलाइन लॉटरी से हुआ चयन
मधुबनी, अगस्त 23 -- मधुबनी, निसं। जिले में नवसृजित केंद्रीय विद्यालय मधुबनी एवं केंद्रीय विद्यालय झंझारपुर में बालवाटिका-1 से कक्षा पांच तक नामांकन के लिए ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई। दोनों विद्यालयों में उपलब्ध सीटों के लिए सॉफ्टवेयर आधारित लॉटरी के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया गया। लॉटरी में प्राप्त रैंक के आधार पर दोनों विद्यालयों में कुल 320 विद्यार्थियों का नामांकन किया जाएगा। लॉटरी प्रक्रिया जिला प्रशासन की आईटी टीम ने एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल, मधुबनी में सॉफ्टवेयर के माध्यम से संपन्न कराई। केंद्रीय विद्यालय मधुबनी के लिए कुल 2390 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि केंद्रीय विद्यालय झंझारपुर में नामांकन के लिए 2308 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह भी पढ़ें- Madhubani News: केंद्रीय विद्यालयों में नामांकन की रैंडमाइजेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.