गोरखपुर, मार्च 7 -- गोरखपुर, शिवम सिंह अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिन हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पुलिस को लगातार नजर रखनी थी, उनमें से शहर के 32 हिस्ट्रीशीटर अब खुद पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। इसका खुलासा यक्ष एप पर पुलिस सत्यापन में हुआ है।पुलिस को उनके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है। वे हिस्ट्रीशीटर अपने दर्ज पते पर नहीं रह रहे हैं और कई के बारे में यह भी स्पष्ट नहीं है कि उनकी मौत हो चुकी है या वे अभी जिंदा हैं। दिक्कत यह है कि जब तक की हिस्ट्रीशीटर की मौत की पुष्टि न हो जाए तक तक हिस्ट्रीशीट नष्ट नहीं की जा सकती है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन सभी हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट उनके आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए लंबे समय पहले खोली गई थी, ताकि उनकी नियमित निगरानी की जा सके। थाने स्तर पर बीट पुलिस और चौकी प्रभार...