नवादा, फरवरी 17 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत राज्य भर की 25 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपए प्रति लाभुक की दर से कुल 2,500 करोड़ रुपए की राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया गया। इस क्रम में नवादा जिले की 32 हजार महिलाओं को 32 करोड़ की रोजगार सहायता राशि प्रदान की गयी। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डीआरडीए सभागार, नवादा में आयोजित किया गया, जिसमें अपर समाहर्ता डॉ.अनिल कुमार तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को उसकी पसंद के स्वरोजगार की शुरुआत हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत प्रारंभिक सहायता के रूप में 10 हजार रुपए उपलब्ध कराए जा रहे है...