लखनऊ, फरवरी 3 -- यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। ये परीक्षा आठ, नौ व 10 जून को होगी। तीनों दिन यह परीक्षा दो-दो पालियों में होगी। इस पद के लिए करीब 29 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस परीक्षा का प्रवेश पत्र, परीक्षा केन्द्र समेत अन्य जानकारियां उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in के जरिए दी जाएगी। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को आगाह किया है कि वह इस मामले में किसी तरह की अफवाह से बचें। इसके लिए बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट की सूचना को देखें। पिछले साल 32679 सिपाही पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें नागरिक पुलिस, पीएसी, एसएसएफ, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस के लिए नियुक्तियां होनी है। दो साल पहले यूपी पुलिस में 60 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.