शाहजहांपुर, दिसम्बर 19 -- प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की अवस्थापना सुविधाओं को सुधारने के लिए शासन ने दूसरे चरण में धनराशि स्वीकृत की है। इस बजट से 32 विद्यालयों में निर्माण, मरम्मत और आवश्यक संरचनाओं के कार्य कराए जाएंगे।शासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि स्वीकृत धनराशि समय पर खर्च नहीं हुई और बजट लैप्स हुआ, तो जिला विद्यालय निरीक्षक जिम्मेदार होंगे। डीआईओएस ने बताया कि सत्र 2022-23 और 2023-24 में चयनित विद्यालयों में कार्य प्रगति पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...