32 स्कूलों के साथ डीएम की अध्यक्षता में होगी बैठक
नोएडा, जून 14 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिले लेने में निजी स्कूलों की मनमानी जारी है। इसे देखते हुए ऐसे 32 स्कूलों को चयनित कर नोटिस जारी किया गया है, जिनकी सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। यहां उन्हें लिए गए दाखिलों की जानकारी देनी होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बारे में सभी स्कूलों को नोटिस दिया गया है। बैठक में अभिभावक भी बुलाए गए हैं। इस दौरान वह अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे। जनपद में 4330 सीट बच्चों को आवंटित की गई थी, जिनमें से अभी तक केवल 3,380 बच्चों के ही दाखिले हो पाए हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर 30, पैसफिक वर्ल्ड स्कूल, बिलाबांग हाई इंटरनेशनल स्कूल, लोटसवैली इंटरनेशनल स्कूल, ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.