सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना दोस्तपुर पुलिस ने चोरी के 32 साल पुराने मामले में ट्रायल में गैरहाजिर होने पर वारंट जारी होने के उपरांत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कोर्ट द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में गोल्हनपारा निवासी राम करन मिश्र को गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि आरोपी थाना दोस्तपुर में दर्ज वर्ष 1994 के चोरी से संबंधित मुकदमे में लंबे समय से गैरहाजिर चल रहा था और उसके खिलाफ धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय सुलतानपुर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...